{"_id":"59501e314f1c1b2d388b4721","slug":"91498422833-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जिला पंचायत की सीट बचाने में जुटी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जिला पंचायत की सीट बचाने में जुटी सपा
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला पंचायत में बचे घमासान को लेकर सपा में जिला स्तर से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक खलबली मची हुई। प्रदेश नेतृत्व किसी भी हाल में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जिला पंचायत की सीट हाथ निकलने नहीं देना चाहती। सपा में प्रदेश नेतृत्व पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। जल्द ही प्रदेश नेतृत्व कुछ बड़े नेताओं को यह जिम्मेदारी दे सकती है। वहीं भाजपा भी जिला पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी कब्जा करना चाहती है। बहरहाल दोनों दलों में बहुमत साबित करने के लिए जोड़तोड़ शुरू है।
जिला पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के खिलाफ भाजपा समर्थित सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग के लिए पंद्रह जुलाई की तिथि तय की है। तिथि तय होने के बाद भाजपा और सपा में बहुमत जुटाने की कवायद तेज हो गई है। सपा के पास किसी भी तरह सीट जटाने की चुनौती है। इसे लेकर अपराजिता सोनकर और जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव में कई बार मीटिंग भी हो चुकी है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल हमारे पास पर्याप्त बहुमत है। 48 सदस्यों वाले सदन में 30 सदस्य हमारे साथ हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।