{"_id":"5941a33f4f1c1b83118b475f","slug":"91497473855-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनयू क्लब के अध्यक्ष और महामंत्री पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनयू क्लब के अध्यक्ष और महामंत्री पर मुकदमा
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पीएनयू क्लब की खींचातानी एक बार फिर सतह पर आ गई है। ताजातरीन मामले में बुधवार को न्यायालय के आदेश से क्लब के वर्तमान अध्यक्ष रमेश गिनौड़िया, महामंत्री बलबीर सिंह बग्गा और पूर्व सचिव अशोक वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीएनयू क्लब का आजीवन सदस्य और संरक्षक बताकर मंगल सोनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर की गई है।
कैंट थाने में दर्ज किए गए मुकदमे के अनुसार मंगल सोनी का आरोप है कि दो वर्ष से क्लब के पास आए रुपयों का अशोक वर्मा, रमेश गिनौड़िया और बलबीर सिंह बग्गा ने निजी हितों के लिए उपयोग किया। वित्तीय अनियमितताएं की गईं और लेखाजोखा मनमाने तरीके से मेंटेन किया गया। मामले की जांच कराई गई तो अनियमितता की पुष्टि हुई। इस संबंध में कार्रवाई के लिए एसएसपी नितिन तिवारी से शिकायत की गई लेकिन उन्होंने सुनवाई की। जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते महीने संपन्न हुए पीएनयू क्लब के पदाधिकारियों के चुनाव से पहले सदस्यों की खींचतान जमकर देखने को मिली थी। वहीं, इस संबंध में पीएनयू क्लब के अध्यक्ष रमेश गिनौड़िया ने बताया कि क्लब विरोधी गतिविधियों के लिए मंगल सोनी की सदस्यता 10 जुलाई 2016 को समाप्त कर दी गई थी। इसी रंजिश में मंगल सोनी क्लब और इसके पदाधिकारियों के संबंध में जगह-जगह फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से झूठी शिकायत कर रहे हैं।