फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   90 percent votes cast in Tehsil Bar Pindra elections

Varanasi News: तहसील बार पिंडरा के चुनाव में 90 फीसदी पड़े वोट

Wed, 21 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
90 percent votes cast in Tehsil Bar Pindra elections
पिंडरा। तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने जमकर वोट डाले। मंगलवार को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक हुए मतदान में करीब 90 फीसदी वोट पड़े। केवल अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ है। शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

तहसील के लाइब्रेरी भवन में बने 6 बूथों पर वोट डाले गए। दोपहर 2 बजे तक मात्र 150 मत पड़े थे। लेकिन इसके बाद तेजी आई और अंतिम समय तक 348 मत के सापेक्ष 310 मत पड़े। मोबाइल बूथ तक ले जाने को लेकर गेट पर किचकिच भी हुई। बार काउंसिल का परिचय पत्र न होने से दो अधिवक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। चुनाव अधिकारी जटाशंकर मिश्रा व लालबहादुर पटेल ने बताया कि 348 के सापेक्ष 310 मत पड़े। मतगणना बुधवार को सुबह 11 बजे से होगी।
विज्ञापन

तहसील बार के वार्षिक चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार राजेश पटेल, प्रफुल्ल मौर्य व रामभरत यादव मैदान में हैं। वही महामंत्री के लिए राजेश सिंह व श्याम मोहन उपाध्याय आमने-सामने हैं। शेष पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। मतदान के दौरान एसीपी अमित कुमार पांडेय व इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed