फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   90 kg ganja recovered from Bolero, driver arrested

Varanasi News: बोलेरो से 90 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
90 kg ganja recovered from Bolero, driver arrested
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बोलेरो में रखा 90 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत साढ़े चार लाख है। तस्करी में संलिप्त बोलेरो मालिक समेत दो लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मामले की जानकारी देते हुए एएसपी (ऑपरेशन) त्रिभुवन त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बरकोनिया पुलिस बुधवार की शाम रामपुर के रपटा टोला के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झारखंड नंबर की बोलेरो को रोक कर तलाशी ली गई तो प्लास्टिक की तीन बोरियों में भरा 90 किलो गांजा बरामद हुआ। अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान कैमूर जिले के अधौरा दहार निवासी अमित कुमार शाह उर्फ राजन के रूप में हुई। उसने बताया कि वह बिहार से गांजा लेकर दूसरी जगह बेचने के लिए ले जा रहा था। बोलेरो में सवार मालिक मौके से फरार हो गया। दोनों काफी पहले से धंधा करते हैं। इसके बदले उसे दस से 15 हजार रुपये प्रति चक्कर का मिलता है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया। बिहार निवासी बोलेरो मालिक कवींद्र यादव और शिवाधार यादव फरार हैं। गिरफ्तार करने वालों में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, हेड कांस्टबेल तबरेज खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed