फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   90 bed ward ready in ESIC for third wave

तीसरी लहर के लिए ईएसआईसी में 90 बेड का वार्ड तैयार

Sun, 29 Aug 2021 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
90 bed ward ready in ESIC for third wave
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मरीजों की बेहतर सेवा की गई। अब संभावित तीसरी लहर को लेकर भी 90 बेड का वार्ड तैयार कराया गया है। इसमें मरीजों के इलाज, जांच की सुविधाएं हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) के स्थायी समिति के सदस्य एसपी तिवारी ने शनिवार को ईएसआईसी अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पहली लहर में लेवल वन में 80 बेड का कोविड अस्पताल चलाया गया, जिसमें 726 मरीजों का इलाज हुआ। जबकि दूसरी लहर में लेवल टू में 40 बेड की सुविधा थी, जिसमें 226 मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिला। कहा कि सुदूर इलाकों में जहां निगम से पंजीकृत अस्पतालों की व्यवस्था नहीं है, वहां बीमाकृत व्यक्ति सीधे तौर पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। साथ ही कोरोना के दौरान बीमाकृत व्यक्तियों को अंशदान जमा करने से छूट की व्यवस्था के साथ सुपरस्पेशियलिटी सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। एसपी तिवारी ने बताया कि तीसरी लहर के मद्देनजर निगम अस्पताल में बच्चों के लिए 40, बड़ों के लिए 50 बेड का वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed