फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9 constable suspended for entering illegal entry during no entry 8 line hazir

नो एंट्री के दौरान पैसे लेकर अवैध प्रवेश कराने में 9 सिपाही निलंबित, 8 लाइन हाजिर

Sat, 23 Feb 2019 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
9 constable suspended for entering illegal entry during no entry 8 line hazir
यूपी पुलिस - फोटो : File Photo

वाराणसी में नो इंट्री के दौरान भारी वाहनों व ट्रकों से पैसे लेकर अवैध प्रवेश में कराये जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 9 सिपाहियों को निलंबित कर दिया, जबकि 8 को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम लगाकर शहर में विभिन्न नो इन्ट्री प्वाइन्ट के ड्यूटियों की औचक चेकिंग की गयी तो गिलट बाजार तिराहा पर उमा वर्मा पुत्र कमला प्रसाद निवासी नरायणपुर थाना शिवपुर वाराणसी तथा बाबतपुर चौराहे पर सर्वेश दूबे पुत्र झलफू दूबे निवासी रघुनाथपुर थाना फूलपुर वाराणसी द्वारा पैसे लेकर ट्रकों को वाराणसी शहर में अवैध प्रवेश कराया जा रहा था। जिनको गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना कैण्ट पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है-

1- अखिलेश भारती, थाना शिवपुर 
2- महेश सरोज, थाना फूलपुर
3- हरिशंकर प्रजापति, थाना फूलपुर
4- कौशल कुमार, थाना रोहनियां
5- उदय कुमार, थाना रोहनियां
6- अच्छेलाल गौड़, थाना रोहनियां 
7- रविन्द्र नाथ तिवारी, थाना रोहनियां
8- रामकुंवर, थाना मण्डुवाडीह
9- रामजी राम, थाना मण्डुवाडीह

विभिन्न नो इन्ट्री प्वाइन्टों पर लगे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही पाये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है-
विज्ञापन
विज्ञापन


1- चन्देश्वर राम, थाना मण्डुवाडीह
2- छितेश्वर तिवारी, थाना मण्डुवाडीह
3- रमजी राम, थाना मण्डुवाडीह 
4- राजकुमार, थाना मण्डुवाडीह
5- अनिल कुमार सिंह, थाना सारनाथ 
6- वीरबहादुर, थाना सारनाथ 
7- अरविन्द कुमार वर्मा, थाना रामनगर
8- दीनानाथ भाष्कर, थाना रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed