#Ladenge Corona Se: 9 बजे 9 मिनट ने ट्विटर पर किया ट्रेंड, सोशल मीडिया पर खूब भेजे गए मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सोशल मीडिया यूजर्स ने देश के लोगों की तरह हाथोंहाथ लिया। 9 बजे 9 मिनट रविवार की रात ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लोग प्रधानमंत्री की अपील पर गंभीरता से ध्यान देने के लिए अनुरोध करते नजर आए।
कई लोगों ने 9 बजे 9 मिनट देश के लिए अपना व्हाट्सएप स्टेटस लिखा। वहीं, दीया जलाने के दौरान कई लोगों ने सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी पोस्ट किया। इस बीच कुछेक लोग दीया जलाने की अपील के विरोध में खड़े नजर आए तो सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया।
बताते चलें कि लोग रविवार सुबह से ही कुछ इस तरह के मैसेज कि "मैं जानता हूं कि मेरे दीया जलाने से कोरोना वायरस खत्म नहीं हो जाएगा। मगर, जब हम 130 करोड़वासी एक साथ दीया जलाएंगे तो हमारी एकता को बल मिलेगा और हमारी मजबूत इच्छाशक्ति से कोरोना वायरस हारेगा" भेज रहे थे। साथ ही अपील भी कर रहे थे कि रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की लाइट बंद रखकर दीया, मोबाइल, कैंडल या टार्च जलायें और कोरोना के साथ जंग में सहयोग करें।