फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा ने भाजपा विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया

सपा ने भाजपा विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया

Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सपा ने भाजपा विधायक पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया
वाराणसी। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने आरोप लगाया कि कैंट के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महमूरगंज प्राइमरी पाठशाला के बूथ संख्या 66, 67, 68 और 69 पर कैप्चरिंग की है। उनका कहना है कि सपा प्रत्याशी शालिनी यादव की जानकारी के आधार पर पार्टी हाईकमान को इसकी सूचना के साथ शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि बूथ संख्या 161 पर ईवीएम खराब होने से आधा घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। भैरोनाथ के वार्ड संख्या 252 पर ईवीएम की खराबी की जानकारी अधिकारियों को देने के बावजूद इसे सुधारने में काफी देरी की गई। सेवापुरी के हाथीबरनी के बसनी इंटर कालेज के मतदान कर्मी बुजुर्गों का खुद वोट डाल रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे हाईस्कूल क्रम संख्या 640 पर जब संतोष सोनकर व उषा ने वोट डाला तो वीवीपैट पर कमल निशान दिखाई पड़ा। यही नहीं, निवार्चन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अग्रसेन महाजनी इंटर कालेज ठठेरी बाजार के बूथ नंबर 270 पर मशीन पर एक और तीन नंबर का बटन नहीं दब रहा था। केवल दो नंबर दब रहा था, जिस पर कमल निशान था। आईआईटी कालेज करौंदी के बूथ नंबर 54 और 55 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की बत्ती जल रही थी।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने प्राइमरी पाठशाला महमूरगंज में पति अरुण यादव के साथ मतदान किया। उधर, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने केशव विहार कॉलोनी के लालमणि देवी विद्यालय में मतदान किया। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने ढेलवरिया के नवयुग विद्या मंदिर में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed