{"_id":"5cb8d989bdec22146555a6eb","slug":"81555618185-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबा फेंकने पर केएफसी और लक्ष्मी मेडिकल पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबा फेंकने पर केएफसी और लक्ष्मी मेडिकल पर जुर्माना
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में अतिक्रमण, गंदगी और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ नगर निगम का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। आदमपुर जोन, वरुणापार और सिगरा इलाके में निगम की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान सिगरा स्थित केएफसी को अतिक्रमण करने पर नोटिस जारी करते हुए 50 हजार और लक्ष्मी मेडिकल पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं आदमपुर जोन और वरुणा पार में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। दोनों जगहों पर 11200 रुपये का जुर्माना लगाया।
नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जोनल अधिकारियों द्वारा गुरुवार को शहर में अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान सिगरा स्थित केएफसी के सामने सड़क पर मलबा पड़ा था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने केएफसी के संचालक कैलाश चौरसिया को नोटिस जारी करते हुए 50 हजार रुपये के जुर्माने की नोटिस चस्पा की। इसके साथ ही मलबे को एक दिन के अंदर हटाने का आदेश दिया गया। जोनल अधिकारी वरुणापार पीके द्विवेदी ने दनियालपुर क्षेत्र में बाबा विश्वनाथ स्वीट हाउस तथा केसरी मैरिज हाल द्वारा सड़क पर मलबा फैलाने के कारण जुर्माना वसूला। साथ ही भोजुबीर चौराहे पर छापा मारकर छह दुकानों से 16.30 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। दुकानों से 9700 रुपये जुर्माना वसूला गया। आदमपुर जोनल अधिकारी ने आदमपुर में दो किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन तथा 15 सौ रुपये जुर्माना वसूला। मकबूल आलम रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकल हास्पिटल से सड़क पर मलबा रखने पर 10 हजार का जुर्माना वसूला गया।