फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसपीजी ने अफसरों को भीड़ प्रबंधन की हिदायत दी

एसपीजी ने अफसरों को भीड़ प्रबंधन की हिदायत दी

Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
एसपीजी ने अफसरों को भीड़ प्रबंधन की हिदायत दी
वाराणसी। एसपीजी ने 19 फरवरी को रविदास जयंती पर शहर में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा से लेकर यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को एसपीजी अधिकारियों ने जिला और पुलिस प्रशासन को साफ हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पहुंचे एसपीजी के अधिकारियों ने 19 को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों रविदास मंदिर, डीरेका, बीएचयू हेलीपैड, कैंसर अस्पताल और औढ़े गांव स्थित जनसभा स्थल को देखा। बाबतपुर एयरपोर्ट का भी जायजा लिया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपीजी के अधिकारियों ने एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक की। कहा, प्रधानमंत्री की आवाजाही वाले रूट बैरिकेडिंग की मुकम्मल व्यवस्था हो। रूट डायवर्जन की ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए कि आमजन को परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को एसपीजी के अधिकारी सभी कार्यक्रम स्थलों का फिर जायजा लेंगे और इसके बाद प्रधानमंत्री की आवाजाही के रूट को फाइनल करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर लोगों को पीएम नहीं दिखे तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी
ये मंच गलत बनाया गया है। इसमें आगे का हिस्सा या तो खोलकर हटा दो या फिर ग्रिल न हटे तो उसका टेंट हटा दो। एसपीजी के अधिकारियों ने शनिवार को ये निर्देश रविदास मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान दिए। कार्यक्रम से जुड़े अफसरों से एसपीजी अधिकारियों ने कहा कि अगर मैदान में अगल-बगल बैठने वालों को पीएम नहीं दिखेंगे तो व्यवस्था बनाने में परेशानी आ सकती है। इस बारे में जरूरी बदलाव करने को कहा गया है।
रविदास मंदिर के मेले में 19 को प्रधानमंत्री आने वाले हैं। ऐसे में वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए एसपीजी ने शनिवार की शाम को निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। बाद में प्रधानमंत्री के भाषण वाले स्थल पर देखा कि जहां पर मंच है, उससे टेंट का हिस्सा काफी अधिक निकला हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री केवल सामने बैठे लोगों को छोड़कर किसी को नहीं दिखेंगे। इसलिए टेंट का हिस्सा छोड़कर हटाना जरूरी है। साथ ही एसपीजी ने मंच के पीछे दो और टेंट लगाने का निर्देश दिया। इसमें एक पीएम के लिए आरक्षित रहेगा।
इस दौरान एसपीजी ने एसपी सिटी, एडीएम सिटी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित रविदास मंदिर के प्रबंधक केएल सरोवा से भी मेले के बारे में जानकारी ली।
आज आएंगे संत निरंजन दास, सुरक्षा के लिए आएगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
रविदास जयंती पर सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर में होने वाले 642वें प्रकाशोत्सव में भाग लेने के लिए डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास रविवार को बनारस पहुंचेंगे। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से स्पेशल बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन से संता निरंजन दास श्रद्धालुओं के साथ रवाना हो चुके हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब से स्पेशल बुलेट प्रूफ वाहन मंगाया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी के लिए जवान भी पंजाब से आएंगे।
हर साल रविदास मंदिर मेले के लिए करीब दो हजार श्रद्धालु पंजाब से आते हैं। इस बार डेरे की तरफ से 1600 श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन 42 लाख रुपये में बुक की गई है। डेरा प्रमुख और श्रद्धालु रविवार देर शाम तक यहां पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए स्थानीय फोर्स तैनात की गई है। कई रिटायर्ड पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। साथ ही डेरा से ही बुुलेटप्रूफ गाड़ी भी मंगाई गई है। यह गाड़ी भी रविवार सुबह पहुंच जाएगी।
सज गया मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी
22 तक होने वाले आयोजन के लिए मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिर और मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल है। आसपास अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। मेले में पंजाब हरियाणा सहित कई अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
पदाधिकारियों को एक-एक हजार लोग लाने का लक्ष्य
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढ़े में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों को औढ़े के आसपास के 40 गांवों में जाने और आमंत्रण देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और हर एक को एक हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि सभास्थल पर जिला भाजपा के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों की बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये सेक्टर संयोजकों को दायित्व सौंपा गया।
महानगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बूथ स्तर पर आमंत्रण पत्र देकर लोगों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सेवापुरी विधानसभा अंतर्गत बड़ौरा बाजार के निकट देईपुर गांव में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने और संचालन जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने किया। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, केदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

तैयारियों में जुटा रेल महकमा
रेलवे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। प्रधानमंत्री मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री और 10 हजार क्षमता के कनवर्टेड रेल इंजन का लोकार्पण करेंगे। सेकेंड एंट्री पर यात्री प्रतीक्षालय, स्टेशन मैनेजर कार्यालय, वीआईपी लाउंज आदि को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टिकट बुकिंग काउंटर व अन्य सुविधाओं का कार्य पूर्ण हो गया है। डीरेका भी कनवर्टेड रेल इंजन के लोकार्पण की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed