फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में चिपकाए ‘कुलपति लापता’ के पोस्टर

बीएचयू में चिपकाए ‘कुलपति लापता’ के पोस्टर

Tue, 04 Dec 2018 01:39 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में चिपकाए ‘कुलपति लापता’ के पोस्टर
वाराणसी। बीएचयू में नर्सिंग की छात्रा की पिटाई की घटना के बाद चीफ प्रॉक्टर और छात्रों के बीच रार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा अनुसूचित जाति की है, इसलिए मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सीओ भेलूपुर को मामले की जांच की जिम्मेदारी भी दी गई है। उधर कुलपति की ओर से कार्रवाई न होने से नाराज छात्रों ने सिंह द्वार पर कुलपति के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध जताया। शाम को एनएसयूआई के आह्वान पर सिंह द्वार से रविदास गेट तक मशाल जुलूस भी निकाला गया। उधर, केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सूत्रों की माने तो नर्सिंग छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दिया गया है। इस वजह से वह मामले में कुछ भी कहने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का माहौल दस दिन से गरम है। सोमवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया। इससे नर्सिंग कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा। उधर, केंद्रीय कार्यालय पर एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त आह्वान पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा और समर्थन में विश्वविद्यालय के दिव्यांग छात्र भी पहुंचे और कला संकाय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। धरनारत छात्रों ने कहा कि कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा। दोपहर में एनएसयूआई के विकास सिंह, रामजी पांडेय, आकाश सिंह, अभिनव मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा आदि ने एसएसपी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारे जाने और लंका थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने की शिकायत की गई है। शाम को सिंह द्वार से मशाल जुलूस निकालकर चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की गई। विनय शंकर राय मुन्ना, विकास सिंह, ओमशंकर शुक्ला, मो. आदिल, संजीव कुमार, निखिल कुमार आदि ने चीफ प्रॉक्टर को छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाई जा रही है, लेकिन छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर 29 नवंबर को नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सामने धरना देकर रास्ता जाम किया था । इस दौरान चीफ प्रॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों पर छात्र-छात्रा की पिटाई का आरोप भी लगा। छात्रों का गुस्सा तब और बढ़ गया जब एक दिसंबर को नर्सिंग कॉलेज की छात्रा कान में दर्द की जांच कराने ओपीडी पहुंची और चिकित्सक ने बाएं कान में छेद होने की जानकारी दी। छात्रों ने मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी तो चीफ प्रॉक्टर ने भी पांच छात्र-छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी, अभी मुकदमा किसी का दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed