{"_id":"5bcb8e98bdec226998046363","slug":"81540066968-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ए ग्रेड पाने वाले को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ए ग्रेड पाने वाले को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के सातवें दीक्षांत समारोह में इस बार तीन अतिरिक्त मेडल मेधावियाें को दिए जाएंगे। इसमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल के साथ डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल और प्रो. बीबी बंसल मेमोरियल गोल्ड मेडल को शामिल किया गया है। ये मेडल किसी टॉपर को नहीं बल्कि अन्य शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए दिया जाना है। इस मेडल की शुरुआत 2014 बैच के बीटेक और बीफार्मा के मेधावियों से की जा रही है।
आईआईटी बीएचयू का सातवां दीक्षांत समारोह जल्द ही आयोजित किया जाने वाला है। इस बार दीक्षांत समारोह में बीटेक, एमटेक और आईडीडी के अलग अलग ब्रांच के टॉपर छात्र-छात्राओं के अलावा तीन अतिरिक्त मेडल दिए जा रहे हैं। ये मेडल 2014 बैच के बीटेक व बीफार्मा के छात्रों के लिए है। पहला प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल उस मेधावी को दिया जाएगा जिसने बीटेक में कम से कम चार ए ग्रेड हासिल किए हों। हर साल एक ए ग्रेड हासिल किया होना चाहिए। वहीं दूसरा मेडल है डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल। ये मेडल उस विद्यार्थी को दिया जाना है जिसने न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ संस्थान की बेहतरी के लिए कार्य किया हो। तीसरा प्रो. बीबी बंसल मेमोरियल गोल्ड मेडल उसे दिया जाएगा, जिसने न सिर्फ शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, बल्कि टेक्निकल मॉडल, टेक्निकल पेपर व पोस्टर प्रस्तुत किए हों। अपने कोर्स के दौरान सोशल आउट रीच प्रोग्राम में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएसके सिन्हा की ओर से 2014 बैच के विद्यार्थियों से इन मेडल के लिए आवेदन मांगा गया है। चयन के लिए अलग से एक कमेटी भी गठित की गई है।