{"_id":"5b903688867a557f60165e6a","slug":"81536177800-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर परमिट चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा कराएं जाएंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर परमिट चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा कराएं जाएंगे सीज
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में बगैर परमिट व ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे ऑटो और ई-रिक्शा को अभियान चलाकर सीज किया जाए। ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारित हों और प्रत्येक रूट के ऑटो का रंग अलग-अलग हो। यह निर्देश बुधवार को एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने अपने कार्यालय में एसपी ट्रैफिक को दिया।
शहर में सुगम यातायात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद एडीजी जोन ने अपने कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। एडीजी जोन ने कहा कि पार्किंग और नो पार्किंग के स्थान चिह्नित किए जाएं। नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। नो ओवरटेकिंग लेन निर्धारित हो और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। यातायात पुलिस में उप निरीक्षकों की कमी देखते हुए आठ अतिरिक्त उप निरीक्षकों को तैनात किया जाए। एडीजी जोन ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों की 15 दिन बाद समीक्षा की जाएगी। इस दौरान आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत मौजूद रहे।