{"_id":"5b7b289e42c7924656042662","slug":"81534797982-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी घूमने के लिए आज से तीन रुपये में मिलेगी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी घूमने के लिए आज से तीन रुपये में मिलेगी साइकिल
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। अब काशी घूमने के लिए पर्यटक तीन रुपये किराये पर साइकिल ले सकेंगे। काशी की संकरी गलियों और मुख्य सड़कों पर जाम के बीच साइकिल की सवारी काफी समय बचाएगी। यह सेवा मंगलवार से लंका और अस्सी घाट सहित कुल आठ जगह शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत कुल 200 साइकिलें उपलब्ध कराई जानी हैं।
यह सुविधा एक ऐप के जरिए मिलेगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम और बैंगलूरू की एक कंपनी से अनुबंध हुआ है। आधे घंटे के लिए तीन रुपये के हिसाब से साइकिल का किराया लगेगा। योजना का उद्देश्य कम लागत में शहर की गलियों में घूमने की उचित व्यवस्था करना है। अनुबंध के बाद कंपनी ने 136 साइकिलों की पहली खेप बीएचयू में रखी है। इनमें से 40 साइकिलों का संचालन बीएचयू परिसर में आधे घंटे के लिए एक रुपये के किराये पर हो रहा है। मंगलवार को लंका में चार जगह और अस्सी घाट के आस-पास भी चार अन्य जगह साइकिल किराये पर उपलब्ध होंगी। इस सुविधा के लिए ऑन लाइन पेमेंट करना होगा।