{"_id":"5b2d600f4f1c1b36208b47d6","slug":"81529700367-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर पर गुलाम नबी का बयान संवेदनहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर पर गुलाम नबी का बयान संवेदनहीन
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गुलाम नबी आजाद के बयान जम्मू-कश्मीर में आतंकी से ज्यादा आम जनता मारे जा रहे हैं और इसका लश्कर ए तैयबा ने प्रेस रिलीज जारी किया है के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस प्रकार का बयान संवेदनहीन है। एक जिम्मेदार राजनेता के रूप में ऐसी प्रतिक्रिया से बचना चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में अपना दल (एस) की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता विकट परिस्थितियों से जूझ रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमेशा राजनीतिक मतभेदों के ऊपर होकर बात करनी चाहिए, जिससे परिस्थियां बेहतर हों और लोगों को संतोष मिले। जम्मू-कश्मीर का माहौल सामान्य हो सके। दाती महाराज पर रेप जैसे संगीन आरोप के बावजूद गिरफ्तारी न हो पाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर कानून अपना काम कर रहा है और देश की कानून और न्याय व्यवस्था है, दोषी को सजा मिलेगी।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को आतंकी पार्टी बोलने पर अनुप्रिया बचती नजर आई और कहा कि भाजपा की ओर से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे तो बेहतर होगा। राष्ट्रीय स्तर और प्रादेशिक स्तर भाजपा के साथ गठबंधन में पड़ रही दरारों के सवाल के जवाब में कहा कि एनडीए का कुनबा मजबूत है। 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन पर कहा कि ये कोई खतरा नहीं है। एनडीए 2019 में फतह प्राप्त करेगी। दो जुलाई को अपना दल के संस्थापक सोनेलाल की जयंती लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। परिवार को आमंत्रण देने के सवाल पर कहा कि सभी रहेंगे। पार्टी का कार्यक्रम है। बीएचयू को एम्स का दर्जा देने पर कहा कि और ज्यादा एम्स न खोल पाने पर अपग्रेडिंग के तहत बीएचयू अस्पताल को एम्स के तर्ज पर बनाने की कोशिश है। अभी हुई घोषणा के बाद कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।