{"_id":"5b2d60074f1c1b8c278b73b2","slug":"81529700359-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुराचार
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर जगतपुर निवासी सुल्तान पटेल और एक अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण, छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में लोहता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजकर पुलिस आरोपियोें की तलाश कर रही है।
लोहता थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली कक्षा नौ की किशोरी के घर के समीप गुरुवार की रात बारात आई थी। इसी दौरान किशोरी को सुल्तान और उसके दोस्त ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दोनोें किशोरी को बाइक पर बैठाकर पिलखनी घाटमपुर के पास ले गए और दुराचार किए। इधर, परिवार वाले किशोरी की खोजबीन कर रहे थे तब तक ग्रामीणों से पता लगा कि पिलखनी घाटमपुर के समीप एक किशोरी अचेतावस्था में पड़ी हुई है। परिजन पिलखनी घाटमपुर पहुंचे और तब तक पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी लोहता थाने पहुंचे और सामूहिक दुराचार की जानकारी पुलिस को दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर लोहता ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छेड़खानी में दर्ज मुकदमा दुराचार में तब्दील कर दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।