{"_id":"5b0c52314f1c1ba66e8b504b","slug":"81527534129-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलने से विवाहिता की मौत, छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलने से विवाहिता की मौत, छह पर मुकदमा
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। थाना क्षेत्र के इटवां गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। विवाहिता की मां के तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
इटवां गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी सुमन रविवार की शाम करीब सात बजे धू-धू कर जलने लगी। इससे गांव में खलबली मच गई। किसी तरह आग को बुझाया गया लेकिन तब तक वह नब्बे फीसदी तक जल गई थी। परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दिया कि अंगूठी, सिकड़ी और नकदी के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को परिवार वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पुलिस ने पति राजेश समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। सुमन की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी।