{"_id":"5b0affbb4f1c1baa6e8b4fd3","slug":"81527447483-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सयुस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सयुस ने फूंका पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाजवादी युवजन सभा और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हास्टल चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई गई। इस मौके पर समापजनों ने कहा कि दाम में कटौती नहीं किया गया, तो सपा के कार्यकर्ता सड़क पर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
रविवार को सपा जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए सयुस और छात्रसभा के कार्यकर्ता ने बैठक कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों पर प्रकाश डाला। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए हास्टल चौराहे पर पहुंचे। चौराहे पर सभी ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक कर डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि का विरोध किया। इस मौके पर मनोज यादव ने कहा कि भाजपा चार साल के शासन में सभी नीतियों में असफल हुई है। विकास के नाम पर देश की जनता के साथ धोखा किया है। जिसका जनता 2019 के चुनाव के समय जवाब देगी। इस दौरान जितेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, राम सिरोमणि यादव, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक बिंद, अश्वनी मिश्र, राधेश्याम, पंकज यादव आदि रहे।