{"_id":"5afddb0f4f1c1b195e8b53a9","slug":"81526586127-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर नहीं मिलने पर ठेकेदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर नहीं मिलने पर ठेकेदारों का हंगामा
Updated Fri, 18 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विकास भवन स्थित आरईएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को टेंडर को लेकर दिनभर गहमागहमी रहने के बावजूद टेंडर न मिला। इस पर ठेकेदारों ने हंगामा किया, हालांकि प्रकरण को लेकर कोई अधिकारी खुलकर बोलना नहीं चाहता। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि चहेतों को काम देने के लिए सारी गणित की गई है।
अब 10 लाख से अधिक के कामों के लिए ई-टेंडर और इससे कम पर मैनुअल टेंडर होना है। उसी के तहत बृहस्पतिवार को आरईएस विभाग में पूर्वांचल और सांसद निधि के करीब डेढ़ करोड़ के कार्यों के लिए टेंडर का आवेदन मिलना था। इसको लेकर सुबह से ही वहां 20 से 30 की संख्या में ठेकेदार पहुंच गए थे। दोपहर तीन बजे तक किसी को भी टेंडर का आवेदन नहीं मिला। इससे नाराज ठेकेदारों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में कुछ चहेतों को लाभ देने के लिए विभाग ने टेंडर ही नहीं किया। दबी जुबान आरोप लगाया कि गुपचुप तरीके से चहेतों को ठेका दे दिया जाएगा। प्रकरण को लेकर आरईएस के अधिशासी अभियंता विष्णु अग्रवाल का नंबर लगाया गया तो वह स्विच आफ मिला। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मामले को दिखवाएंगे।