{"_id":"5af1f33b4f1c1ba0098b8c02","slug":"81525805883-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजी मियां क मेले में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजी मियां क मेले में उमड़े श्रद्धालु
Updated Wed, 09 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। अंबरनीम पर लगने वाला गाजी मियां का मेला तीसरे दिन मंगलवार की रात खत्म हो गया। कस्बाई महिलाओं और बच्चों के लिए लगने वाले इस मेले में दिनभर भारी भीड़ रही। भीषण गर्मी के बाद भी महिलाओं और बच्चों ने मेले में पहुंच कर शृंगार के सामान और खिलौने खरीदे। बच्चों ने झूलों का भी भरपूर आनंद लिया। मेला शहर की गलियों में लगने से महिलाओं को दुर्व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। गाजी मियां का तीसरे दिन का मेला सुकालीगंज मेले के नाम से प्रचलित है। मेला कटरा बाजार से लेकर अंबरनीम और जमुंद एवं रामसहायपुर त्रिमुहानी तक लगता है। मेले में परंपरागत रूप से बच्चों और महिलाओं की भीड़ होती है। महिलाएं इस मेले का साल भर इंतजार करती हैं। सुबह से ही मेला क्षेत्र में सौंदर्य प्रसाधन समेत बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजी थीं। मेले में भारी भीड़ होने के नाते अजिमुल्लाह चौराहे से लेकर अंबरनीम और जमुंद की ओर जाने वाले मार्ग पर चलने फिरने की जगह नहीं बची थी। अभिभावकों के साथ मेला गए बच्चों ने खूब खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। शाम से लेकर रात तक जब मौसम ठंडा हुआ तो मेले में और भीड़ हो गई। हर दुकान पर खरीदारी हुई। मेले मेें सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिपाहियों की तैनाती की गई थी। चार दिवसीय मेले के अंतिम दिन बुधवार को अहमदगंज गजिया के चकमीरा शाह पर मेला लगेगा।
विज्ञापन