{"_id":"5aecb4c54f1c1b6e098b801f","slug":"81525462213-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हुआ प्रेमी युगल का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हुआ प्रेमी युगल का विवाह
Updated Sat, 05 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज। थाने में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल की विधि-विधान के साथ शादी कराई गई। दोनों के घर वालों की सहमति पर पुलिस ने सिंदूरदान समेत अन्य रस्में कराईं। उसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। थानाध्यक्ष ने वर-वधू को विदाई देकर सुखी जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।
जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी रमाशंकर गौड़ की बालिग बेटी तीन दिन पूर्व अपने ननिहाल नथईपुर एक शादी कार्यक्रम आई। यहां पर उसकी नजर गांव के ही धीरज गौड़ से मिल गई। दोनों आपस में शादी करने की बात परिवार वालों को बताया लेकिन दोनों के परिवार वाले राजी नहीं हुए। शुक्रवार को मामला गोपीगंज थाने में पहुंच गया। लड़की और लड़का शादी की जिद पर अड़ गए। कोई अनहोनी न हो जाए इसको लेकर परिवार वाले सहम गए और शादी के लिए राजी हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने थाने के मंदिर में ही परिवार वाले और व्यापारियों की मौजूदगी में जयमाल और सिंदूरदान कराकर शादी की रस्म को पूरा कराया। वर-वधू पक्ष के लोगों केे मिठाई खिलाकर जलपान भी कराया। बताते चलें कि गोपीगंज थाने में इसके पहल भी दो शादियां हो चुकी हैं।