फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसबीआई में 20 लाख का गबन, कैशियर निलंबित

एसबीआई में 20 लाख का गबन, कैशियर निलंबित

Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई में 20 लाख का गबन, कैशियर निलंबित
वाराणसी। मैदागिन स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज शाखा में 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोपी कैशियर सुनील कुमार अग्रवाल को निलंबित करते हुए बैंक प्रबंधन ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, कैशियर के विरुद्ध कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि सरकारी धन से जुड़ा मामला होने के बावजूद 23 मार्च से कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए हीलाहवाली कर रही है। बैंक के डीजीएम जल्द ही इस सिलसिले में एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि 23 मार्च को बैंक के खजाने से कैशियर सुनील कुमार अग्रवाल ने 54 लाख रुपये निकाले। शाम के समय हिसाब हुआ तो 20 लाख रुपये कम मिले। इस बारे में सुनील से पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बैंक प्रबंधन ने मामले की पड़ताल की और 23 मार्च को ही कोतवाली पुलिस को अवगत कराया, साथ ही कैशियर सुनील के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस का जवाब मिला कि एसएसपी की अनुमति लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 24 मार्च को फिर कोतवाली थाने जाने पर बैंक के लेटरपैड की बजाय सादे कागज पर तहरीर लिखकर देने को कहा गया। इसके बाद भी सोमवार तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस बारे में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि लोकसेवक के खिलाफ कार्रवाई की निर्धारित प्रक्रिया है। उसके तहत बैंक के अधिकारियों को कहा गया कि वे हमारे उच्चाधिकारियों को सूचना दे दें। साथ ही अपनी आंतरिक जांच समिति गठित कर उसकी रिपोर्ट दें तो मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

संजय मिश्र, डीजीएम ने बताया कि कैशियर की ओर से 20 लाख रुपये गबन के मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed