फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विकास कार्य

विकास कार्य

Sun, 18 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
विकास कार्य
लीड
विज्ञापन


शहर की ओर घूमा योगी का विकास रथ
एक साल में प्रदेश सरकार ने दीं कई सौगात, केंद्र सरकार भी रही मेहरबान
- मंडुवाडीह आरओबी और सामनेघाट पुल चालू होने से राह हुई आसान
- काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण, सुदृढ़ीकरण को मिले 650 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
प्रदेश सरकार का एक साल 19 मार्च को पूरा हो रहा है। इस एक साल में प्रदेश सरकार ने खुद एवं केंद्र सरकार की मदद से जिले को कई सौगातें दी हैं। मंडुवाडीह आरओबी, सामनेघाट पुल के चालू होने से जहां राह आसान हुई। सामनेघाट पुल ने रामनगर को शहर से जोड़ दिया। साथ ही, दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल ने काशी को नई पहचान दी।

पिछले एक साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 बार जिले का दौरा कर चुके हैं। इसका फायदा काशी को विकास के रूप में मिला। यही नहीं,
शहर को पीएम का संसदीय क्षेत्र होने का फायदा बखूबी मिला। महामना एक्सप्रेस और वाराणसी से पटना के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस मिली। इससे इतर शहर में गैस पाइपलाइन और आईपीडीएस का काम खत्म होने को है। योगी सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 650 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। जिले की नई तहसील राजातालाब के लिए नया भवन भी बनाया।
विज्ञापन



प्रदेश सरकार की योेजना के तहत हुए काम
- सामनेघाट पुल का लोकार्पण 97 करोड़
- मंडुवाडीह आरओबी का लोकार्पण
- पुलिस लाइन में एसटीएफ भवन-124.97 लाख
- जक्खिनी में बल्लभ भाई पटेल राजकीय डिग्री कॉलेज एवं डीरेका के गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दो-दो कक्षाओं का निर्माण-150 लाख
- मंडुवाडीह आरओबी-3916.98 लाख
- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का उच्चीकरण-79.11 लाख
- राजातालाब तहसील भवन- 340 लाख
- गंगा दर्शन गेस्ट हाउस, काशी विश्वनाथ-700 लाख
- कल्लीपुर पेयजल योजना-260 लाख
-----
केंद्र सरकार की योजना के तहत हुए काम
- 200 करोड़ से दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल
- बुनकरों के लिए पावरलूम सेंटर
- डीरेका में 9296 दिव्यांगों को उपकरण
- दिल्ली के लिए महामना एक्सप्रेस
- डीरका में गरीबों को बांटे ई रिक्शा और नाविकों को दिया ई बोट
- वाराणसी-इलाहाबाद रेल ट्रैक का दोहरीकरण
- गैस पाइपलाइन योजना का शुभारंभ
- 572 करोड़ से आईपीडीए योजना
- वाराणसी से बाबतपुर तक 629 करोड़ फोरलेन परियोजना
- 261 करोड़ की रिंग रोड परियोजना
- स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालयों का निर्माण
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में तीन हजार आवास बनकर तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed