फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसटीएफ, एलआईयू की निगरानी में आज से मूल्यांकन 0

एसटीएफ, एलआईयू की निगरानी में आज से मूल्यांकन 0

Sat, 17 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ, एलआईयू की निगरानी में आज से मूल्यांकन   0
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी में शुरू होगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर इनकी तैनाती कर दी गई है। मूल्यांकन के 273 उप प्रधान परीक्षक और 2844 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। मूल्यांकन के मद्देनजर सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने प्रभु नारायण इंटर कॉलेज में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके मद्देनजर 17 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, जेपी मेहता इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज और प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर, इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कक्ष के साथ ही कोठार कक्ष और पत्राचार कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। जिले में 10,94,500 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें इंटरमीडिएट की 6,56,000 कापियां हैं। पहले दिन शनिवार को उप प्रधान परीक्षक 20-20 उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। डीआईओएस ने सभी उप नियंत्रकों को निर्देशित किया है कि मूल्यांकन कार्य में पूरी तरह से शुचिता बनाई जाए। मूल्यांकन केंद्र पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। उधर एक ओर जहां मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो रहा है, वहीं वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन के बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed