फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   साथ जी न सके तो मरने के लिए लगा दी छलांग

साथ जी न सके तो मरने के लिए लगा दी छलांग

Sat, 17 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
साथ जी न सके तो मरने के लिए लगा दी छलांग
वाराणसी। साथ जी न सके तो मरने के लिए शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने विश्वसुंदरी पुल से छलांग लगा दी। संयोग से जिस जगह दोनों गंगा में कूदे थे, उसी जगह मल्लाह मछली पकड़ रहे थे। युवक को बचाकर पुलिस की मदद से बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं किशोरी की देर शाम तक तलाश होती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रेमी युगल शुभम (22) और छोटी (15) मिर्जापुर जिले के अदलहाट के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमी युगल पैदल बातचीत करते हुए पुल के बीचोबीच पहुंचे और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। गंगा नदी में प्रेमी युगल को छलांग लगाते देख नाविकों ने दोनो को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में शुभम को बचा लिया, लेकिन लड़की को बचाने में सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। होश में आने पर लड़के की पहचान शुभम और लड़की की पहचान छोटी सोनकर के रुप में हुई। पुलिस की सूचना पर ट्रामा सेंटर पहुंचे अदलहाट के नई बस्ती निवासी मनोज ने बताया कि उनका बेटा शुभम कुछ दिनों से पड़ोस में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रहकर मिठाई की दुकान पर काम करता था। वहीं छोटी पड़ोस की रहने वाली है और वह हाईस्कूल की छात्रा है। शुभम और छोटी के दोस्ती का पता परिवारीजनों को नहीं था। उधर, पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें छोटी की तलाश कर रही है। एसओ लंका संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। शुभम ने पुलिस को बताया कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी, साथ जी न सकेे तो मरने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed