{"_id":"5a7a15194f1c1b87268b8921","slug":"81517950233-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर रेलवे के सिग्नल स्टोर में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर रेलवे के सिग्नल स्टोर में आग लगी
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गोलगड्डा स्थित रेलवे के सिग्नल निर्माण स्टोर में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी लपटें काफी दूर तक देखी गईं। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। रात डेढ़ बजे तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई
थीं। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग की भयावहता को देखते हुए पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है। इलाके में हर ओर धुएं के गुबार होने के कारण स्टोर के आसपास बने मकानों में रहने वाले दर्जनों लोग वहां से परिवार के साथ भागकर स्टेशन पर पहुंच गए हैं। उन्हें डर सता रहा है कि अगर आग और विकराल हुई तो उनके मकान भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। उन्हें अपने घर के सामान की चिंता सता रही है। आग पर काबू न होने की जानकारी मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी बचाव कार्यों के लिए सलाह दे रहे हैं।
वाराणसी सिटी स्टेशन के पीछे स्थित रेलवे सिग्नल निर्माण स्टोर में रात 12 बजे अचानक धुआं उठता देखकर यहां रहने वाले कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना अधिकारियों और पुलिस को दी। आरपीएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए किसी की भी हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकीं। कुछ ही देर में एक और फायर ब्रिगेड को भेजा गया लेकिन आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। रात डेढ़ बजे तक फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां खाली हो चुकी थीं।
विज्ञापन
आम लोगों में चर्चा है कि सिटी स्टेशन के पीछे आए दिन जुआड़ियों और नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। उन्हीं में से किसी ने कुछ जलती हुई वस्तु फेंक दी होगी। धीरे-धीरे इसी से आग लग गई होगी। एक आशंका यह भी है कि किसी ने साजिशन यहां लगाई है।