{"_id":"5a5e52fb4f1c1b8c268b4cd9","slug":"81516131067-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी एसडीएम के हाथ में रहेगी ब्लॉक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी एसडीएम के हाथ में रहेगी ब्लॉक की कमान
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। ब्लॉक प्रमुख बाल विद्या विकास यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद ब्लाक की कमान फिलहाल उप जिलाधिकारी के हाथों में रहेगी। बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव की विस्तृत रिपोर्ट शासन और राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन क्षेत्र पंचायत सदस्य की रिक्त एक सीट पर चुनाव कराने की भी रिपोर्ट भेजेगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि रिक्त सीट भरने के बाद ही प्रमुख पद पर चुनाव कराया जाएगा।
भदोही ब्लाक प्रमुख बाल विद्या विकास के विरुद्ध बीडीसी प्रियंका सिंह द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा के दौरान कुल उपस्थित 98 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान कर ब्लाक प्रमुख को अपदस्थ कर दिया था। इसके बाद से प्रमुख पद खाली हो गया है। इस संबंध में डीएम से पूछेने पर उन्होंने कहा कि ब्लाक के जोगीपुर पल्हैयां की बीडीसी के ईस्तीफा दिए जाने से रिक्त चल रहा है। पहले उस पर चुनाव कराकर पद भरने के बाद ही प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। हलांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अंतिम फैसला राज्य निर्वाचन आयोग को लेना है।
जिला प्रशासन द्वारा कल हुए अविश्वास प्रस्ताव संबंधी रिपोर्ट बुधवार तक शासन के अलावा आयोग को भेज दी जाएगी। परिणाम के साथ साथ रिक्त सीटों का विवरण भी आयोग को भेजा जाएगा। चुनाव होने तक खाली प्रमुख पद का कार्यभार किसके जिम्मे होगा के बारे में डीएम ने बताया कि पंचायत राज नियमावली के अनुसार उस पर एसडीएम को कार्यभार सौंपा जाएगा। एक दो दिन में एसडीएम भदोही चार्ज लेंगे। उधर अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन भी परिणाम नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना रहा।