{"_id":"5a5bb6844f1c1b6b268b4703","slug":"81515959940-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर फैसला आज
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी का फैसला सोमवार को होगा। भदोही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए चौरी रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक होगी। इसी के साथ करीब एक महीने से चल रही जोड़तोड़ और पैंतरेबाजी का दौर भी खत्म हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने रविवार की शाम तक तैयारियां पूरी कर लीं। एसडीएम और एएसपी ने कार्यालय परिसर का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक की संवेदनशीलता को देखते हुए ब्लाक कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ब्लाक से सटीं गलियों और मार्गों को रविवार की शाम को ही बैरीकेंडिंग कर बंद कर दिया गया। सोमवार को सुबह से शाम तक चौरी रोड पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए तीन सीओ, 104 एसआई, एक कंपनी पीएसी, फायर ब्रिगेड का दस्ता तैनात रहेगा। परिसर में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ एक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। एएसपी ने निरीक्षण करने के बाद कहा प्रशासन पारदर्शी और निष्पक्ष बैठक कराने के लिए तैयार है। बताया कि चौरी रोड पर इंदिरा मिल चौराहे पर और शहर की ओर आने वाले मार्ग पर बैरियर लगाया गया है। इन मार्गों पर सुबह सात बजे से आवागमन बंद कर दिया जाएगा। रेवड़ा परसपुर रेलवे फाटक, जल्लापुर मार्ग समेत ब्लाक के आसपास की अन्य गलियों पर भी बैरीकेडिंग की गई है। बैठक के दौरान ब्लाक परिसर में केवल बीडीसी सदस्यों को जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। निरीक्षण में एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ अभिषेक कुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय भी शामिल थे।