फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंत्री अनिल राजभर ने सुनी जनता की फरियाद

मंत्री अनिल राजभर ने सुनी जनता की फरियाद

Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर ने सुनी जनता की फरियाद
वाराणसी। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को रविंद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनीं। फरियादियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कई विभागों के अधिकारियों को तत्काल फोन करके समस्या का समाधान कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कर्माजीतपुर सुंदरपुर के एक व्यक्ति ने पत्र देकर गुहार लगाई कि उनकी नाबालिग भतीजी को दस दिन पूर्व पड़ोस के संजय यादव ने अगवा कर लिया है। बावजूद इसके सुंदरपुर चौकी प्रभारी और लंका एसओ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बड़ा लालपुर के सुक्खू राजभर ने आरोप लगाया कि कैंट पुलिस की मिलीभगत से उनकी जमीन पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुरामनपुर के अजीत सोनी ने पत्र देकर सीवर लाइन और पेयजल पाइप लाइन लगवाने की मांग की। आराजीलाइन ब्लॉक के बसंतपट्टी गांव के पूर्व प्रधान विजय राजभर ने ग्रामीणों के साथ पत्र देकर बारात घर बनवाने की मांग की। लोहता के अलाउद्दीनपुर के रहने वाले दिव्यांग दिलीप मौर्या ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। आदमपुर के लालजी सोनकर ने इलाज के लिए सरकारी सहायता की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed