{"_id":"5a4fd54f4f1c1b9b518b5230","slug":"81515181391-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात डिग्री पारा, दिन-रात कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात डिग्री पारा, दिन-रात कंपकंपी
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को घने कोहरे की चादर तनी। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने इस कदर गलन बढ़ाई कि हाथ-पांव मानो सुन्न हो गए। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा, लेकिन गलन के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ीं हुईं थीं।
शुक्रवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण पांच मीटर बाद की वस्तुएं भी सड़कों पर गुम हो गईं। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। जो चले भी तो उन्हें दिन में हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे की चादर दिन चढ़ने तक तनी रही। दोपहर एक बजे के बाद बादलों और धुंध के गुबार से सूर्यदेव ने झांका। इसके बाद हल्की धूप हुई, लेकिन शीतलहर के आगे धूप की तपिश फीकी पड़ गई। तेज सर्द हवाएं पूरे दिन हड्डियां हिलाती रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हुई। तमाम जतन के बाद भी जो लोग दिन में बाइक से निकले तो तेज हवाएं चीरतीं रहीं। जगह-जगह अलाव के सहारे लोग ठंड से जूझते रहे। भीषण ठंड में भी तमाम नगर क्षेत्र में भी कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। कोहरे का असर सड़क के साथ-साथ रेल यातायात पर भी पड़ा है। वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे। इसके चलते जहां-तहां छोटी-छोटी दुर्घटनाएं भी होती रहीं। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना सामने नहीं आई। अलाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई जगह लोगों में रोष भी देखा जा रहा है।