फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अलाव न जलाने पर

अलाव न जलाने पर

Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अलाव न जलाने पर
वाराणसी। नवापुरा वार्ड में घर के सामने अलाव जलाने से मना करने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कर्मचारी बद्री प्रसाद की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। कर्मचारी ने कबीचरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में अपना इलाज कराया। नगर आयुक्त ने उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय को मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी बद्री प्रसाद का कहना है कि सोमवार की रात वह नवापुरा वार्ड के तेलियाना इलाके में चार सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी गिरा रहा था। तभी कुछ लोग पार्षद का प्रतिनिधि बताते हुए 10 स्थानों पर अपने-अपने घरों के सामने लकड़ी गिराने की मांग करने लगे। मना करने पर पिटाई की और सिर फोड़ दिया। उसने इसकी शिकायत उद्यान अधीक्षक के साथ ही मंगलवार को नगर आयुक्त से की। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने उद्यान अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed