फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मानदेय न मिलने से नाराजगी

मानदेय न मिलने से नाराजगी

Mon, 25 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मानदेय न मिलने से नाराजगी

विज्ञापन
नियामताबाद । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नियामताबाद अंतर्गत कार्यरत 34 पल्स पोलियों के सुपरवाइजरों का तीन माह का मानदेय नहीं मिलने से उनमें विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है। सुपरवाइजरों का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद भी मानदेय बकाया होना उनके मानवाधिकारों का हनन है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाये जा रहे पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद में कुल 34 सुपरवाइजर कार्यरत हैं जो कि हर माह में सात दिन कार्यक्रम के तहत नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करते हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते बकाया मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। सुपरवाइजरों ने बताया कि चार सुपरवाइजरों का वर्ष 2016 के सितंबर माह का मानदेय अभी तक नहीं मिला है वहीं वर्ष 2017 का जनवरी, जुलाई और सितंबर का मानदेय भी बकाया है। सुपरवाइजर धीरज राम, शिवलाल, जोधा प्रसाद, बृजलाल, पुष्पा शर्मा, पप्पू यादव, सितारा देवी अमोद पटेल ने बताया कि बिना मानदेय के कार्य करना काफी कठिन हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक सिंह सितंबर 2017 का मानदेय सुपरवाइजरों के खाते में भेजा जा रहा हैै जो जल्द से जल्द मिल जायेगा। शेष मानदेय के बारे में जब सुपरवाइजर लिखित रूप से अवगत करायेंगे तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed