{"_id":"5a2c4ced4f1c1b68678c1053","slug":"81512852717-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद संग रंगारंग कार्यक्रमों की जुगलबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद संग रंगारंग कार्यक्रमों की जुगलबंदी
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया। दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी में शनिवार का दिन खेल को समर्पित रहा। ‘बाउंसिंग बनीज’ नामक इस खेल उत्सव में नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्रों ने शिरकत की। वार्षिक खेल उत्सव 2017 का आगाज हुआ जिसमें छात्र छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए खेलकूद, व्यायाम, योगासन के माध्यम से छात्र और छात्राओं को खेल में शामिल किया गया।
मुख्य अतिथि बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीसी कापरी को छात्रों द्वारा लिखित कहानी संग्रह ‘सो सेज दि रिवर’ भेंट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाने के साथ ही ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गीत की प्रस्तुति से हुई। कक्षा प्रेप और एक, दो के छात्रों ने प्रेरणादायी गीत ‘अब है उजाला, अब है सवेरा’ पेश किया। कुछ बच्चों ने ‘चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से’, गीत गाकर पिता के प्रति अपनी श्रद्धा जताई।
नभ चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एक बच्चों द्वारा पैराशूट ड्रिल की भावपूर्ण प्रस्तुति में आकाश की असीम ऊंचाइयों को छूने की कल्पना को साकार करने की ख्वाहिश दिखी। डैड एंड लैड दौड़ में बच्चे और पिता के आपसी सहयोगपूर्ण प्रस्तुति ने समां बांध दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश सीलत ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन तृप्ति, सान्वी, विवान, आदित्य, इल्मा, इनन्या, नेहल, भव्या, अरिहंत आदि ने किया। धन्यवाद अंजली और अजय तिवारी ने किया।