फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परामर्श के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, मिलेगी सुविधा

परामर्श के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, मिलेगी सुविधा

Sat, 09 Dec 2017 02:14 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
परामर्श के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, मिलेगी सुविधा
वाराणसी। जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब जांच और परामर्श के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। अब उन्हें टेलीमेडिसीन सेंटर के माध्यम से एक ही जगह बैठकर विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ मिल सकेगा। पहले चरण में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा से इसकी शुरूआत हो रही है। 13 दिसंबर को इसका उदघाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक इस तरह की कोई सुविधा न होने से अस्पतालों में मरीजों को जांच, बीमारी के बेहतर इलाज आदि के बारे में जानकारी के लिए भागदौड़ करनी पड़ती थी। अब उन्हें बीमारी के हिसाब से उसके बेहतर इलाज, जांच आदि के बारे में समय से जानकारी मिल सकेगी। कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में खुलने वाले सेंटर से ही बीएचयू में बना सेंटर और विंध्यांचल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बना सेंटर भी जुड़ा रहेगा। इस पर निर्धारित समय पर विशेषज्ञों से सलाह ली जा सकेगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम तय होने के बाद सेंटर पर औपचारिकताएं पूरी हो की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed