फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बसपा का रामनगर में नहीं खुला खाता

बसपा का रामनगर में नहीं खुला खाता

Sat, 02 Dec 2017 02:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
बसपा का रामनगर में नहीं खुला खाता
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में नगर निगम में बसपा को दो वार्डों में जीत नसीब हुई है। इसके अलावा पार्टी रामनगर में कोई करिश्मा नहीं दिखाई पाई है। जबकि गंगापुर में पार्टी ने कोई प्रत्याशी ही नहीं उतारा था। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन लहरतारा से किस्मती देवी और वार्ड नंबर 30 अकथा से राजेंद्र मौर्या जीतकर पार्टी की लाज बचा ली है। वहीं मेयर पद की प्रत्याशी सुधा चौरसिया को 28959 वोट मिले। सुधा चौरसिया चौथे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन

रामनगर में तो पार्टी का खाता तक नहीं खुला। वहां पार्टी के एक भी सभासद नहीं जीत सके जबकि चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे शब्बीर खान भी कोई खास असर नहीं दिखा पाए। उन्हें 1480 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहां कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रेखा शर्मा फिर से सीट पर कब्जा कर लिया। इधर, पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने निकाय चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। उनका कहना है कि चुनाव वाले दिन कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी आई थी और वीवीपैट के बिना ही चुनाव कराया गया। उन्होंने फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed