फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता सबसे अमीर प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता सबसे अमीर प्रत्याशी

Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की साधना गुप्ता सबसे अमीर प्रत्याशी
वाराणसी। मेयर पद की छह प्रत्याशियों में सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता सबसे अमीर हैं। उनकी ओर से नामांकन के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास तीन करोड़ 59 लाख 71 हजार 776 रुपये की चल संपत्ति और सात करोड़ 29 लाख 32 हजार 500 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास गहनों के अलावा कोल्हुआ विनायका और जवाहर नगर में दो फ्लैट हैं। रियल इस्टेट कारोबारी संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता (48) इंटरमीडिएट पास हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की शालिनी यादव भी करोड़पति हैं। उनकी चल संपत्ति दो करोड़ 78 लाख 96 हजार 815 रुपये और अचल संपत्ति छह करोड़ 90 लाख रुपये है। शालिनी यादव (44) कला स्नातक हैं। उनके पास एक निसान टेरानो, आईटेन कार और एक होंडा स्कूटी भी है। महमूरगंज और चांदपुर में दो भूखंड भी उनके नाम हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल की चल संपत्ति 19 लाख 89 हजार 592 रुपये और अचल संपत्ति 80 लाख रुपये है। मृदुला (37) विज्ञान से परास्नातक हैं। बसपा प्रत्याशी सुधा चौरसिया की चल संपत्ति 11 लाख 75 हजार है। सुधा (36) के पास अचल संपत्ति नहीं है। वह विधि स्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भासपा उम्मीदवार आरती देवी (30) की चल संपत्ति 9.50 लाख रुपये और अचल संपत्ति 30 लाख रुपये की है। निर्दलीय के रूप में नामांकन करने वाली अनीता गुप्ता की चल संपत्ति 11.90 लाख रुपये और अचल संपत्ति संपत्ति 22 लाख रुपये है। इंटरमीडिएट पास अनीता की उम्र 39 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed