{"_id":"59fa2d874f1c1bf2538ba1d3","slug":"81509567879-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत के लिए मुख्य अतिथि की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत के लिए मुख्य अतिथि की तलाश
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के नाम पर विचार मंथन का दौर चल रहा है। दो दिन में मुख्य अतिथि का नाम फाइनल कर लिया जाएगा। संस्तुति के लिए इसकी सूचना राजभवन को भेजी जाएगी। दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय की ओर से किसी शिक्षाविद् की तलाश की जा रही है।
विश्वविद्यालय में 24 दिन तक चले धरने के कारण दीक्षांत समारोह टालना पड़ा था। विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री के नाम का प्रस्ताव राजभवन को भेजा गया था और उस पर लगभग सहमति भी बन गई थी। हालांकि पीएमओ से अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। इसी बीच धरना शुरू हो गया और दीक्षांत स्थगित करना पड़ा।
30 अक्तूबर को राजभवन से भेजे गए दिशा-निर्देश के अनुसार दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को कराना है। इस बाबत कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे का कहना है कि मुख्य अतिथि का नाम तय कर 10 दिसंबर को दीक्षांत समारोह करा लिया जाएगा।