फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अब प्राचीन नगरी से सीधे जुड़ जाएगी पिंक सिटी

अब प्राचीन नगरी से सीधे जुड़ जाएगी पिंक सिटी

Thu, 05 Oct 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अब प्राचीन नगरी से सीधे जुड़ जाएगी पिंक सिटी
बाबतपुर। अब प्राचीन नगरी काशी देश की पिंक सिटी से सीधे जुड़ जाएगी। वाराणसी से जयपुर के बीच 29 अक्तूबर से सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से स्पाइस जेट की नई डेली विमान सेवा 29 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह विमान जयपुर से सुबह 6:20 पर उड़ेगा और 8:15 बजे वाराणसी पहुंचेगा। वहीं सुबह 8:35 बजे वाराणसी से उड़ान भरेगा ओर 10:35 बजे जयपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन

स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जयपुर से वाराणसी के बीच में यह पहली उड़ान सेवा होगी जिसे स्पाइसजेट शुरू करने जा रही है। इस विमान के शुरू हो जाने के बाद जहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो वहीं सफर आसान बनेगा। वहीं इस विमान सेवा के शुरू हो जाने के बाद जयपुर जाने वाले विमान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होने बताया कि कोटा जाने वाले लोगों को भी इस विमान के शुरू होने से सहूलियत होगी।
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
बाबतपुर हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले यात्रियों व वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वहीं रनवे बाउंड्रीवाल के साथ ही राडार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीआईएसएफ के जवान हर समय निगरानी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed