{"_id":"59bd8b8c4f1c1b2b688b5067","slug":"81505594252-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्लीकर प्रकरण में प्रॉक्टर का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्लीकर प्रकरण में प्रॉक्टर का इस्तीफा
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में पत्रकारिता विभाग की शिक्षिका डॉ. शोभना नार्लीकर और कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज के बीच चल रहा विवाद फिर गरमा गया है। शनिवार को विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने प्रॉक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कला संकाय प्रमुख प्रो. पंकज और विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग दवे पर मामले में गवाही देने से रोकने और एसीआर खराब करने की धमकी का आरोप लगाया है।
डॉ. नार्लीकर ने आठ जुलाई को लंका थाने में तहरीर देकर प्रो. पंकज के विरुद्ध धमकी देने और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस के अलावा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज कलीमुल्लाह जांच कर रहे हैं। पिछले दिनों बीएचयू आकर रिटायर्ड जज ने कुछ कागजातों की जांच के साथ ही इससे जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए थे। पत्रकारिता विभाग के शिक्षक और प्रॉक्टर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र भी इस मामले के गवाह हैं।
शनिवार को प्रॉक्टर पद से डॉ. मिश्र ने चीफ प्रॉक्टर को इस्तीफा सौंपने के साथ ही इसकी एक प्रति उन्होंने कुलपति को भी दी है।