{"_id":"5999ef5b4f1c1ba7158b4ac7","slug":"81503260507-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताईक्वांडो में गुरुनानक खालसा की लड़कियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताईक्वांडो में गुरुनानक खालसा की लड़कियों ने मारी बाजी
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शिक्षा विभाग द्वारा गुरुनानक खालसा बालिका इण्टर कॉलेज में जनपदीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के गुरुनानक खालसा बालिका इण्टर कॉलेज, दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज, वसंत कन्या इण्टर कॉलेज, वल्लभ विद्यापीठ, कस्तूरबा बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरु नानक खालसा, द्वितीय स्थान दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर कस्तूरबा इण्टर कॉलेज की टीम रही। साक्षी कन्नौजिया, तान्या यादव, अंकिता सिंह, सान्या, रीमा, रिया गुप्ता, निधि सिंह, अराध्या शर्मा आदि ने अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन दिया। विद्यालय की डायरेक्टर जगजीत कौर और प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन