फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राजीव गांधी के सुझाए मार्ग पर चलने की जरूरत

राजीव गांधी के सुझाए मार्ग पर चलने की जरूरत

Mon, 21 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी के सुझाए मार्ग पर चलने की जरूरत
वाराणसी। 21वीं सदी के भारत की जो तस्वीर राजीव गांधी ने तैयार की थी, उसे देश के लोग महसूस कर रहे हैं। ये बातें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वक्ताओं ने व्यक्त किए। रविवार को शहर में कांग्रेस संगठन की ओर से राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण सिंह मुन्ना रहे। संचालन बैजनाथ सिंह, धन्यवाद ज्ञापन सीताराम केसरी ने किया। स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के परिजनों में अंजली त्रिपाठी, मेंहदी रेशाद, शिवशंकर मौर्या, हर्षवर्धन सिंह, राकेशचंद्र सिन्हा, अतुल नारायण सिंह, पद्माकर सिंह, भवानी प्रसाद, हर्षवर्धन सिंह, आनंद सिंह, बजरंग सिंह एवं नीलम त्रिपाठी आदि थे। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, पूर्व विधायक अजय राय, सेराज मेंहदी, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, रविशंकर पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

हीरापुर स्थित टंडन नर्सिंग होम के बैंक्वेट हाल में राजीव गांधी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। संयोजन पूर्व विधायक कैलाश टंडन, अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय राय, स्वागत डॉ. अनुराग टंडन, संचालन प्रमोद श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन डा. जितेंद्र सेठ ने किया। इस दौरान ललितेश पति त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस जन आंदोलन समिति के संयोजन अनिल श्रीवास्तव अन्नू की ओर से मैदागिन स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रेखा शर्मा की अध्यक्षता चौक में आयोजन हुआ। बारीगड़ही स्थित इस्लामिया मदरसे के बच्चों को पूर्व जिला मंत्री विपिन सिंह की अगुवाई में मिठाई व फल वितरित किए गए। राजेंद्र गुप्ता, डॉ. मोइन, संजय सिंह, जावेद खां, सतीश श्रीवास्तव, डॉ. शुजात आदि मौजूद रहे। उधर सब्जी मंडी में अल्पसंख्यक विभाग रामनगर के अध्यक्ष रईस अहमद की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।

सीड ने पूरे जोश से मनाया अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया
वाराणसी। सेंटर फार एन्वायरोमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने रविवार को अस्सी घाट पर अक्षय ऊर्जा के संदेश को प्रसारित किया। बजड़े पर बैैठकर लोगों को अक्षय ऊर्जा का संदेश दिया गया। बनारस के विकास में इस वैकल्पिक ऊर्जा के महत्व को रेखांकित किया गया।

इस मौके पर सीड के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिषेक प्रताप ने कहा कि वाइब्रेंट वाराणसी की पर्यावरण संबंधी चेतना और जागरूकता की ही यह मिसाल है कि शहर के विविध इलाकों के सैकड़ों नागरिकों ने चंद हफ्तों के भीतर अपने घर की छत को सोलर ऊर्जा उत्पादन हेतु समर्पित करने की प्रतिज्ञा ली है। सीड एक सिटिजन कैंपेन प्लेज माइ रूफ टॉप चला रहा है जो केंद्र व राज्य सरकार की ओर से वाराणसी को अक्षय ऊर्जा संसाधनों पर आधारित भारत के पहले स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य में सक्रिय सहायता दे रहा है। इस मौके पर डा. दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed