फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जिले के 324 प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडल

जिले के 324 प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडल

Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के 324 प्राथमिक स्कूल बनेंगे मॉडल
वाराणसी। जिले के सरकारी स्कूलों को संवारने, चमकाने की पहल शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय 324 परिषदीय स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी कर रहा है। हर न्याय पंचायत से तीन स्कूलों का चयन किया जाएगा। उन स्कूलों की मरम्मत, रंग रोगन के साथ ही वहां शौचालय, आरओ की व्यवस्था पर उसे अप टू डेट किया जाएगा। ये पहल बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव की ओर से की गई है।
विज्ञापन

बीएसए जयकरन यादव ने बताया कि जिले में 108 न्याय पंचायतें हैं। हर न्याय पंचायत से तीन-तीन प्राइमरी स्कूलों का चयन किया जाएगा। चयनित स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। मॉडल स्कूल के तहत वहां की मरम्मत कराई जाएगी। रंग रोगन कराया जाएगा। बाउंड्री वाल से लेकर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल के तहत वहां आरओ लगाया जाएगा। इन स्कूलों में बच्चों के लिए कुर्सी व मेज की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed