{"_id":"5946dc1e4f1c1b8d5b8b46e7","slug":"81497816094-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन में नहीं बिछा पाए 100 मीटर पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिन में नहीं बिछा पाए 100 मीटर पाइप
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मानसून सिर पर होने के बावजूद विकास कार्यों के लिए सड़कों की खुदाई करने वाली कार्यदायी संस्थाओं को कोई परवाह नहीं। महज सौ मीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए महीने भर पहले जल निगम ने वरुणापार के अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर खुदाई कराई थी लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो पाया है। 15 से 20 फीट गहरी खुदाई कराकर सड़क उसी तरह छोड़े जाने से हालात जानलेवा बन गए हैं। बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। रविवार को प्रतियोगी परीक्षा देने आए कई परीक्षार्थी चौराहे पर खुदे गड्ढे में गिरते-गिरते बचे।
ये हालात कोई एक जगह नहीं, शहर में जगह-जगह विकास कार्यों के लिए खुदाई कराई गई है लेकिन समय से काम पूरा न होने के चलते प्री-मानसून की पहली बारिश के बाद ही सड़कों के धंसने और जलभराव की दिक्कतों ने लोगों को परेशान कर दिया है। यही हाल रहा तो बारिश में कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ सकता है। हालात ऐसे हैं कि महावीर मंदिर चौराहे से दीनदयाल हास्पिटल रोड पर करीब 100 मीटर पाइप बिछाने केलिए जल निगम ने जिला प्रशासन से तकरीबन एक महीने पहले समय लिया था। 30 दिन में लगभग 25 मीटर ही पाइप बिछाई जा सकी है जबकि अब तक काम पूरा कर लेना चाहिए था। महावीर मंदिर चौराहे से टकटकपुर, अर्दलीबाजार, भोजूबीर और दीनदयाल अस्पताल की ओर रास्ता जाता है। इस चौराहे से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। महावीर मंदिर पर दर्शन करने के लिए प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में लोग आते हैं।