{"_id":"59457b9f4f1c1b48298b4910","slug":"81497725855-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को दी विधिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को दी विधिक जानकारी
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने और उनके मामले त्वरित निस्तारित करने के लिए आयोजित शिविर में विधिक जानकारी दी गई।
प्राधिकरण के स्थायी सचिव/सिविल जज परवेज अख्तर ने जिला कारागार में बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों से व्यक्तिगत रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी जानी। बताया कि यदि वे अपने मुकदमे के मामले में अधिवक्ता की सुविधा चाहते हैं, या जिनकी जमानत हो गई हो और वे अभी तक रिहा न हुए हों, तो कारागार अधीक्षक के जरिए प्राधिकरण को अवगत कराए, उन्हें प्राधिकर ण की ओर से तत्काल विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। सचिव ने कारा गार अधीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर प्राधिकरण को अग्रसारित करें, इससे माननीय न्यायालय एवं शासन के निर्देशोशं का सम्यक रूप से अनुपालन किया जा सके। इसके बाद शिविर में बंदियों को विभिन्न मामलों की विधिक जानकारी प्रदान की गई। सचिव परवेज अख्तर ने कारागार अधीक्षक से ऐसे बंदियों की सूची उपलब्ध करा ने का निर्देश दिया जिनके दोष सिद्घ हो चुके हैं, उन्हें प्रशिक्षित करके अन्य बंदियों को विधिक जानकारी प्रदान किया जा सके। बंदियों की इस सूची में एक महिला बंदी को भी शामिल करे। साक्षरता शिविर में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने सचिव और विधिक विशेषज्ञों की बताई गई जानकारी को गंभीरता से लेने के लिए बंदियों को निर्देश दिया।