फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   80 thousand looted from bank service center in Azamgarh

यूपी: आजमगढ़ में बैंक सेवा केंद्र से 80 हजार की लूट, एक गिरफ्तार, तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम

Wed, 09 Dec 2020 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
80 thousand looted from bank service center in Azamgarh
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पवई थाना क्षेत्र के गोधना बाजार स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक व अन्य लोगों को असलहे से आतंकित कर पांच बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। पवई पुलिस शुरू में इसे मारपीट की घटना बता रही थी। किंतु देर शाम इस मामले में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने दीदारगंज थाना क्षेत्र के गड्ढोपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश शैलेंद्र पासी उर्फ बबलू पुत्र रत्तीलाल, कछरा थाना पवई का निवासी है। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। 

विज्ञापन


गोधना बाजार स्थित बैंक सेवा केंद्र में केंद्र संचालक मिथिलेश मौर्या निवासी ग्राम गोधना के अलावाबैंक मित्र रामजीत प्रजापति निवासी मैगना के साथ दो ग्राहक मौजूद थे। सुबह साढ़े दस बजे असलहों से लैस तीन बाइक पर सवार पांच बदमाश वहां पहुंचे। उन्हें असलहा निकालते देख रामजीत प्रजापति ने जेब में रुमाल में लपेट कर रखा ढाई लाख रुपया धीरे से कागजों के ढेर में गिरा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने सभी को तमंचा सटा कर मिथिलेश के काउंटर में रखे 50 हजार, जेब से 9 हजार, रामजीत के जेब से पांच हजार व 12 हजार का मोबाइल छीन ले गए। जाते समय बदमाशों ने दुकान का शटर गिरा  भी दिया। मिथिलेश ने 112 पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद पवई पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंक मित्र मिथिलेश को लेकर थाने चली आई। जहां उसने घटना की तहरीर दिया। वहीं पुलिस इसे लूट की नहीं मारपीट की मामूली घटना बताते हुए लूट के प्रयास की बात कह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, दो फरार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गड्ढोपुर गांव के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में बैंक सेवा केंद्र में हुई लूट में शामिल शातिर अपराधी शैलेंद्र पासी उर्फ बबलू पुत्र रत्तीलाल निवासी कछरा थाना पवई पुलिस की गोली से घायल हो गया। 

सीओ जितेंद्र कुमार को बुधवार शाम सूचना मिली कि बैंक सेवा केंद्र पर हुई लूट का अभियुक्त दीदारगंज की तरफ आ रहा है। इस पर पुलिस टीम उसके पीछे लग गई। गड्ढोपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया।

जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश ने गोधना बाजार में हुई घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। यह गैगेस्टर व हिस्ट्रीशीटर भी है और आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

सुबह की मारपीट शाम होते लूट में तब्दील
पवई थाना क्षेत्र के गोधना बाजार स्थित बैंक सेवा केंद्र पर बुधवार की सुबह हुई घटना को पुलिस महकमा दिन भर लूट मानने को तैयार नहीं था। एसपी ग्रामीण से लेकर सीओ व एसओ तक घटना को मारपीट बताने में ही जुटे हुए थे।

वहीं शाम हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर पकड़ने के बाद पुलिस ने खुद ब खुद बैंक सेवा केंद्र पर सुबह हुई मारपीट की घटना को लूट की घटना बताना शुरू कर दिया और छह से सात घंटे में ही गोधना बाजार की घटना का खुलासा करने का दावा किया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed