फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   7974 people get vaccinated at centers

केंद्रों पर 7974 लोगों ने लगवाया टीका

Sun, 23 May 2021 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
7974 people get vaccinated at centers
कोरोना टीकाकरण को लेकर शासन प्रशासन की जागरूकता के बाद लोगों में पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह दिख रहा है। शनिवार को जिले में 81 केंद्रों पर कुल 7974 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 से 44 साल के उम्र वालों के लिए 26 केंद्र, जबकि 45 से अधिक उम्र वालों के लिए 55 केंद्र बनाए गए थे। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा 18 से 44 साल के 4207 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया, जबकि 45 साल से ऊपर वाले भी 3767 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 7587 लोगों ने पहली डोज लगवाई, जबकि 387 लोग दूसरी डोज के लिए टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने निरीक्षण कर कराई सफाई
प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल कबीरचौरा में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां टीकाकरण स्थल पर पानी गिरा देख मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल एसआईसी को बुलाकर उसे कर्मचारियों से साफ कराया। राज्यमंत्री ने टीकाकरण कराने वालों को अस्पताल में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ के माध्यम से कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया। इस दौरान एसआईसी डा. प्रसन्न कुमार,डॉ ओपी तिवारी, नवरतन राठी, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed