फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   77th Independence Day celebrated with pomp, took the oath of Panch Pran with flag hoisting

Varanasi News: धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ ली पंच प्रण की शपथ

Thu, 17 Aug 2023 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
77th Independence Day celebrated with pomp, took the oath of Panch Pran with flag hoisting
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रमों का अयोजन हुआ। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों आदि में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने कमिश्नरी परिसर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट परिसर और सीडीओ हिमांशु नागपाल ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया और पंच प्रण की शपथ ली।माटी को नमन, वीरों को वंदन कार्यक्रम में मंत्री अनिल राजभर ने सर्वप्रथम वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों के बलिदान के पश्चात देशवासियों को मिली है। इसे बनाए रखना हर देशवासियों का परम कर्तव्य है। उन्होंने 20 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीरता एवं शौर्य पदक विजेता वीर सैनिकों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न स्वरूप मीनाकारी का मोर भेंट कर उनका सम्मान किया। शहीद उद्यान में लगी प्रदर्शनी में 172 करोड़ पौधरोपण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 3.10 लाख से अधिक जोड़ों का विवाह, पीएम स्वनिधि योजना में 10.33 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 1190 करोड़ रुपये का ऋण वितरण आदि को दिखाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के सभी चौराहों पर स्मार्ट सिटी के सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से राष्ट्रगान की धुन बजी।
विज्ञापन



उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
नगर निगम परिसर में मंगलवार को सुबह 10.15 बजे महापौर अशोक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखते हुए देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने से संबंधित पांच प्रण की प्रतिज्ञा दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed