फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   777888999 viral on social media ', know what is true

सोशल मीडिया पर छाया रहा ‘777888999’, जानिये क्या है सच

Thu, 18 May 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 18 May 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
777888999 viral on social media ', know what is true
सोशल मीडिया - फोटो : Astute Media

सोशल मीडिया पर बुधवार को 777888999 नंबर को लेकर दिन भर अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कोई इसे मौत का नंबर बता रहा था तो कोई दावा कर रहा था कि इस नंबर में वायरस है। इस नंबर से आई कॉल को आप जैसे ही फोन रिसीव करेंगे आपका फोन ब्लास्ट हो जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे महज एक अफवाह बताया और कहा कि आमजन को महज गुमराह करने के लिए यह मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर बुधवार की सुबह से लोग एक-दूसरे को मैसेज कर 777888999 नंबर के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन


कई लोगों ने तो फोन कर भी अपने परिचितोें को ताकीद की कि वे उक्त नंबर से कोई कॉल आए तो उसे कतई न रिसीव करें। तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि देश में अभी दस अंक के ही मोबाइल नंबर प्रचलन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अभी ऐसी कोई ऐसी तकनीक सामने नहीं आई है कि एक फोन से दूसरे पर कॉल कर उसे ब्लॉस्ट किया जा सके। हालांकि उक्त नंबर से कहीं किसी प्रकार के नुकसान की बात तो सामने नहीं आई लेकिन स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने वालों के बीच यह देर रात तक चर्चा का विषय जरूर बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed