फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   74 fake school operators will be on the case

74 फर्जी स्कूल संचालकों पर होगा केस

Fri, 28 Apr 2017 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 28 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
74 fake school operators will be on the case
डेमो पिक
रोहनिया, मिर्जामुराद और जंसा के 74 विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। ये 74 विद्यालय गैर मान्यता प्राप्त हैं और नोटिस देने के बावजूद इनका संचालन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्षों को ऐसे विद्यालयों को बंद कराने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


 

बता दें कि रोहनिया थाना क्षेत्र में 38 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। वहीं मिर्जामुराद थानाक्षेत्र में 23 और जंसा थाना क्षेत्र में 13 विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। इन सभी विद्यालयों को 12 अप्रैल को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर विद्यालय बंद करने का निर्देश बीएसए जयकरन यादव ने दिया था। बावजूद इसके कई विद्यालय शासनादेश और अधिनियम का उल्लंघन कर अब भी विद्यालय चला रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आराजीलाइन ने तीनों थानाध्यक्षों को पत्र लिखकर ऐसे विद्यालयों को बंद कराने और मुकदमा दर्ज करने को कहा है। साथ ही विद्यालयों की सूची भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed