फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   72 years old women murder in bhadohi

भदोही में 72 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर शव को खेत में फेंका, पूरा गांव स्तब्ध

Fri, 17 Aug 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 17 Aug 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
72 years old women murder in bhadohi
यूपी 100 - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
यूपी के भदोही जिले के एक गांव में शु्क्रवार को  72 वर्षीय वृद्धा की हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। वृद्धा की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। वह गुरुवार की शाम से गायब थीं। वृद्धा की गला कसकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

किसी ने तहरीर भी नहीं दी। सुरियावां थाना क्षेत्र के चकबेदुआ पाली गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्धा के घर वालों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। चकबेदुआ पाली निवासी तेजधर शुक्ला की पत्नी सरस्वती देवी गुरुवार की शाम को शौच करने गईं थीं, लेकिन वह घर नहीं लौटीं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर वृद्धा का शव मिला। उनके कान, गले और नाक में जेवरात थे, जो मरने के बाद भी वैसे ही पड़े थे। परिजनों ने शव मिलने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतका के तीनों पुत्र कृष्ण कुमार, चंद्रकुमार, संतोष रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। क्षेत्राधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच सुरियावां पुलिस कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार के किसी सदस्य ने तहरीर नहीं दी है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed